Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चौसा के बिनटोली में युवक की संदिग्ध हाल में मौत,हत्या की आशंका

- Sponsored -

घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मधेपुरा अस्पताल भेजा

महीनों से पति और पत्नी के बीज चल रहा था आपसी विवाद

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल

युवक की मौत पर उठ रहे हैं कई सवाल 

मृतक की पत्नी शोभा देवी और ससुर बाल किशोर साह पर लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप 

विज्ञापन

विज्ञापन

कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा 

चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिनटोली में मंगलवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति में घर में ही मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। हालांकि मृतक युवक की पत्नी व ससुर पर ही पीट-पीटकर जीजा ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी स्वर्गीय हीरा साह के पुत्र ब्रजेश साह (30) की शादी लगभग पांच साल पुर्व टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा गांव के निवासी बाल किशोर साह की पुत्री शोभा देवी से हुई थी। शादी के बाद मृतक युवक को दो पुत्र जिसमें शिवम कुमार व दुसरा सत्य कुमार है और मृतक की शोभा इन दिनो तीसरे बच्चे को जन्म भी देने वाली है। लेकिन कई महिनो से मृतक ब्रजेश की पत्नी शोभा देवी की गांव के ही कुछ युवक के साथ अवैध संबंध होने के कारण इन दिनो पति और पत्नी के बीज घर में नोकझोंक होते रहता था। करीब चार दिन पुर्व उसी विवाद के कारण दोनो पति पत्नी के बीज नोकझोंक हुई तो बीज बचाव करने मृतक के ससुर बाल किशोर साह भी बिनटोली आये थे। इस दौरान नोकझोंक में ब्रजेश का बाया हाथ टूट गया था और ब्रजेश के ससुर बाल किशोर का सिर फूट गया था। इसी दौरान पति और पत्नी के बीज चल रहे विवाद में मंगलवार की देर रात आचानक ब्रजेश की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत फैल गया। कुछ लोग दबी जुबान से गांव के ही कुछ लोगो के साथ पत्नी की अवैध संबंध की विवाद में युवक को जहर खिलाकर मौत के घाट उतारने की बात कह रहे थे तो कोई शराब की अधिक सेवन करने से ब्रजेश की मौत का अनुमान लगा रहे थे। मृतक युवक के जीजा दिलीप साह ने मृतक की पत्नी शोभा देवी और ससुर बाल किशोर साह पर ही लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।बहरहाल जो भी हो युवक की हत्या के बाद गांव में लोग तरह तरह के क्यास लगा रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करवाई की जायेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...