Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

- Sponsored -

चौसा/मधेपुरा प्रतिनिधि
चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित माँ दुर्गा कला मंच परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगाचार्य अवधेश कुमार एवं चक्रधर मेहता के नेतृत्व में योगासन,प्रणायाम एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया। मौके पर लोगों ने योग और प्राणायाम के स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।


योगाचार्य अवधेश जी एवं चक्रधर जी ने योग की महता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से कहा कि प्रति दिन योग करने का तत्काल लाभ मिलता है। इसे नियमित करने से व्यक्ति निरोग रहता है। स्थानीय योगाचार्य की ओर से लोगों को योगाभ्यास कराया गया।

साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए नियमित करना चाहिए। योग हमारी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। योग भारत की अमूल्य देन है, जिसे लगभग सारी दुनियाँ ने अपनाया है। भाजपा नेता मनोज शर्मा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अह्वान पर पूरी दुनियाँ ने योग को अपनाया और योग की महत्ता को समझा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून 2015 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। योगाचार्य ने करीब 16 आसनों का प्रदर्शन किया। जिसमें मुद्रा ज्ञान, कपालभाति, कटि सौंदर्या, अनुलोम विलोम, तितली, उज्जायी प्राणायाम, बायें भस्त्रिका, भ्रामरी, प्राणायाम,हास्यासन् आदि का अभ्यास कराया। अंत में संपूर्ण विश्व में शांति कायम रखने को लेकर शांति पाठ का भी आयोजन किया गया।


मौके पर युवा समाजसेवी स्तयप्रकाश गुप्ता विदुर जी, प्रमोद प्रियदर्शी, दिलीप कुमार, सुभाष चंद्र शाह, नित्तम कुमार गांधी, अरविंद मंडल, परमानंद मंडल, संजय कुमार मंडल, धीरज कुमार, टुनटुन मेहता,त्रिपुरारी कुमार,उपेंद्र भगत, देवांशु कुमार,रमेश कुमार,अमित कुमार ठाकुर समेत दर्जनों लोगों ने योग योग शिविर में हिस्सा लेकर योग शिविर को सफल बनाया।


उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय +2 चन्दसुरी टोला में योगा प्रभारी गुलशन कुमार एवं जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार , दीपक कुमार, अंशु कुमार के प्रयास से योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर चौसा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल भी उपस्थित थे।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बढ़ौना चौसा प्रधानाध्यापक गौतम कुमार गुप्त के नेतृत्व में बच्चों द्वारा योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अलावे महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा, कन्या मध्य विद्यालय चौसा,उर्दू मध्य विद्यालय पैना, मध्य विद्यालय चिरौरी,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मधुरापुर मुसहरी,शर्मा टोला सोनवर्षा,प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमनी समेत दर्जनों विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मधेपुरा प्रतिनिधि के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलारी के प्रांगण में रूप से योग दिवस मनाया गया। योग दिवस का दीप प्रज्वलित कर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में योग के विशेषज्ञ विरेंद्र कुमार सिंह विद्यालय के सभी शिक्षक ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मनुष्य को जीवन में योग बहुत जरूरी है। सभी को योग करनी चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि योग को जो अपनाएंगे उसका रोग हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे। कार्यक्रम के संचालन कर रहे हैं विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि हर मनुष्य को जीवन में सुबह शाम नित्य प्रतिदिन योग करना अनिवार्य नहीं आवश्यक है।इससे हमारे शरीर का जो भी रोग है वह दूर होता है और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने चाहिए।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार,राजकुमार राजा,प्रशांत कुमार, गोपाल कृष्ण संजीव कुमार,आशीष अमन,रंभा कुमारी,संजय कुमार संतवाणी, अलकाआर्यन वाला कुमारी रात्रि प्रहरी प्रभास कुमार मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...