Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

विकास तीर्थ यात्रा का मधेपुरा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो/सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयूमो मधेपुरा द्वारा जिला अध्यक्ष विपिन कामती के नेतृत्व में निकाले गए विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) का मधेपुरा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के नगर भ्रमण उपरांत स्थानीय कॉलेज चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सभा मे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय, राहुल यादव बतौर वक्ता शामिल होकर मोदी सरकार के उपलब्धियों को लोगों से साझा किया।
अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का एक मात्र एजेंडा है मोदी हटाओ जबकि हमारी सरकार का गरीबों का उत्थान,कहा कि पीएम के नेतृत्व में भारत एक नये स्वरूप व नये सामर्थ्य के विश्व के सामने खड़ा है। पिछले 8 वर्षों में भारत विकास के कई अवरोधों को पार किया है,और हज़ारों अंधेरे गाँव बिजली से रोशन हुए है लाखों रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेना आसान हुआ,करोडों लोगों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज 2024 तक सभी को आवास,पीएम किसान संम्मान निधि के दायरे में 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में लाखों करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई। करोडों ग्रामीणों के घरों में पाइप से पीने की शुद्ध पानी मीले इसके लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत के साथ शौचालय निर्माण व मुफ्त रसोई गैस व चूल्हे देने जैसे उल्लेखनीय कार्य किये गये। उन्होंने कहा कि 2014 में जहाँ देश मे 7 एम्स थे आज 22 है उसी तरह 387 की जगह 606 मेडिकल कॉलेज,16की जगह 23 आईआईटी 720की जगह1043 विश्विद्यालय तो 13 के वनिस्पत 20 आईआईएम विकास की गति को दर्शाता है,तो राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए चुनोती बने धारा 370 को कश्मीर से खात्मा कर सदियों पुराने सँघर्ष के सुखद परिणाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो या आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट तीन तलाक की समाप्ति,भारत के करूणा के प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून बनाने की बात हो या फिर भारत केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना ये सभी कार्य मोदी सरकार में हुए।
भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश ने कहा कि कोरोना काल मे पूरा विश्व याद रखेगा की अबतक की सबसे बड़ी वैश्विक आपदा में भी दुनिया का सबसे बड़ा राहत पैकेज गरीब कल्याण अन्न व रोजगार योजना एवं मुफ्त वेक्सीनेशन योजना को सफलता पूर्वक लागू कर देश वासियों के जीवन को सुरक्षित करने का कार्य किया है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने श्री राय एवं श्री यादव ने कहा कि हमे गर्व की हमारी पार्टी भाजपा ने देश को सर्वाधिक कार्य करने वाला प्रधानमंत्री दिया जिनके अगुवाई में तुष्टिकरण के बदले सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है।
मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कामती ने बताया कि यह बाइक रैली 75 किलोमीटर तक जाएगी इस दौरान दर्जनों स्थानों पर युवा चौपाल और आम लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार के उपलब्धि और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लोगों को जागरूक भी करेगी।
मौके पर सहित सेकडों युवा कार्यकर्ता बाइक के साथ रैली में भागीदारी दे रहे थे।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय, जिला अध्यक्ष स्वदेश यादव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण साह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिपिन कामती,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, सुमित वर्मा,आईटी सेल जिला संयोजक अरविंद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, हेमन्त सिंह ,अभिमन्यु झा,राजीव ठाकुर ,जीवन यादव ब्रजेश यादव कुमार गौरव ,सुधांशु यादव,रूपेश वर्मा ,राजकुमार भगत उपस्थित रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...