Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया : आम आदमी पार्टी से डर गए प्रभारी मंत्री, बाढ़ मुद्दे पर बोलने से रोका गया : राजेश

- Sponsored -

मेराज खान
कोसी टाइम्स @अररिया

अररिया: आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बाढ़ राहत मुद्दे पर हुई सर्व दलीय बैठक में बोलने नहीं दिया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बहरदार ने बताया कि प्रभारी मंत्री अपने झूठे अहंकार में चूर होकर आम आदमी पार्टी से किसीको सभा में बोलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा सर्वदलीय बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को पत्र देकर आमंत्रित किया गया था। परंतु जब आप के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बहरदार के बोलने की बारी आई तो तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विषय से हटकर पार्टी की मान्यता और वजूद पर सवाल उठाया। उन्होंने दंभ का प्रदर्शन करते हुए कहा कि पार्टी की बिहार में कोई मान्यता नहीं है, और न ही हम इस पार्टी को जानते हैं। इस पर वहां बैठे एक नेता ने प्रत्युत्तर में जवाब दिया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहाँ के मुख्यमंत्री हैं, कौन नहीं जानता? इसके जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा हम नहीं जानते, और इस पार्टी की राज्य में कोई मान्यता और संगठन भी नहीं है। अत: आपको बोलने नहीं दिया जाएगा।

श्री राजेश कुमार बहरदार ने बाद में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दरअसल उन्हें और नीतीश सरकार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने बाढ़ मुद्दे पर “श्वेत पत्र” देने को लेकर घेरा था। जिससे आम आदमी पार्टी से सरकार चिड़ी हुई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अररिया में आये प्रलयकारी बाढ़ आपदा में अनियमितता पर बोलना चाहता था। चूंकि बाढ़ आपदा में अनियमितता पर बोलना चाहते थे, इसी बात पर प्रभारी मंत्री की भरी सभा में खिसिया गए और इसी का परिणाम था कि बोलने नहीं दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है जो सरकार के हर दावे पर कटघरे में खड़े कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी अहंकार के कारण कांग्रेस खत्म हुई, नीतीश भी बिहार से अप्रसांगिक हो जाएंगे। आनेवाले चुनाव में आम आदमी नीतीश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...