Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

कोसी में लगातार जलस्तर का बढ़ना चिंताजनक

- Sponsored -

 

विज्ञापन

विज्ञापन

मिसबाहुल इस्लाम@ कोसी
टाइम्स ,फारबिसगंज

जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सुपौल में लगातार बारिश के कारण कोसी का जल-स्‍तर बढ़ रहा है। बुधवार को कोसी बराज से एक लाख 10 हजार 240 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके पहले मंगलवार की सुबह बराह में डिस्‍चार्ज 77000 क्यूसेक था जो लगातार बढ़ते हुए दो बजे 84375 क्यूसेक तक पहुंच गया था। वीरपुर बराज के समीप भी कोसी के डिस्चार्ज में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वीरपुर में सुबह आठ बजे कोसी का डिस्चार्ज 84910 क्यूसेक पर था जो दो बजे बढ़कर 91440 क्यूसेक पर पहुंच गया था।
तीव्र गति से बढ़ रहा गंडक का डिस्चार्ज, सोन में भी तेजी
गंडक के डिस्चार्ज में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वाल्मीकिनगर बराज पर सुबह छह बजे गंडक का डिस्चार्ज 40 हजार क्यूसेेक था जो दोपहर दो बजे 56000 क्यूसेक पर पहुंच गया। सोन के डिस्चार्ज के संबंध में बताया गया कि इंद्रपुरी बराज पर सुबह छह बजे सोन का डिस्चार्ज 44982 क्यूसेक था जो दोपहर दो बजे 46662 क्यूसेक पर पहुंच गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...