Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अररिया : अस्पताल में भर्ती महिला की लाश नहर किनारे से लावारिस अवस्था में बरामद

- Sponsored -

 

अररिया

मेराज खान

एक अज्ञात महिला को 29 नवंबर को दिन के लगभग 2:00 बजे अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां महिला का इलाज चल रहा था। आज दिनांक 2 दिसंबर को उसी महिला की लाश लावारिस अवस्था में अररिया के बालू चौक के पास नहर किनारे से बरामद हुई है, जिसे पुणे अररिया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अररिया सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला की लाश नहर से बरामद हुई है। महिला नहर किनारे कैसे पहुंची जांच का विषय बन गया है।

इस सिलसिले में जब अररिया के सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त महिला को एंबुलेंस से पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा गया था, उन्होंने कहा कि अब यह महिला वापस कैसे पहुंची मालूम नहीं।

बता दें कि उक्त महिला को जब अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था तब वह हिल डुल भी नहीं सकती थी, फिर महिला पूर्णिया से वापिस अररिया जिला कैसे पहुंची। यह जांच का विषय बन गया है।

इस मामले पर अररिया के एसडीपीओ केडी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक अज्ञात महिला की लाश लावारिस अवस्था में नहर किनारे से बरामद की गई है, जिसे 2 दिन पूर्व ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अब यह जांच का विषय बन गया है कि यह महिला सदर अस्पताल से नहर किनारे कैसे पहुंची?

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...