Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अररिया : दुबई से जोगबनी आये एक व्यक्ति में बुखार के लक्षण के बाद ग्रामीणों में खलबली

- Sponsored -

राजेेेश शर्मा@जोगबनी
जोगबनी में दुबई से आये एक व्यक्ति को कई दिनों से बुखार की खबर से लोगों मे कोरोना वायरस की आशंका के बीच ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग के टीमके सूचना के मिलने के 6घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचने पर लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय व्याप्त है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति 6 मार्च को दुबई से जोगबनी के भीमसेना स्थित अपने घर आया तब से उसे सर्दी और बुखार है।उक्त व्यक्ति द्वारा चुपचाप स्थानीय झोलाछाप चिकित्सक से इलाज करवाया जा रहा था लेकिन उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही हैं।इसकी भनक वार्ड के लोगों को मिलते ही लोग उस पर जांच करवाने की दबिश बनाने लगे जिसके बाद वह व्यक्ति वहाँ से हाजीगंज भागकर आ गया।जिसे लोगों ने उसे एक घर में बंद कर इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी। लेकिन अभी तक किसी के नहीं पहुचने से लोगों में भय तथा रोष व्याप्त है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...