Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा एसपी कुमार आशीष का करामात

- Sponsored -

डा. देवाशीष बोस /सौरभ कुमार

 

मधेपुरा जिला के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का सघन नेटवर्क अब किसी भी पुलिस अधिकारी से अधिक कारगर हो गया है और जिले में धमाल मचा रहा है। उनके निर्देष पर पुलिस को कई उपलब्धियां हांसिल हुई है।

 

    श्री कुमार के निर्देश पर जहां मुरलीगंज पुलिस ने गोशाला चैाक से कुमारखंड थानान्तर्गत करबैली निवासी सुख सागर कुमार यादव उर्फ बाबू साहब उर्फ बौआ यादव को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी तलाशी के क्रम में दो जीवित कारतूश भी बरामद किया गया है। इस सिलसिले में मुरलीगंज थाना कांड संख्या-181/2015 दर्ज कर उसे कानून के हवाले करते हुए मधेपुरा मंडल कारा भेज दिया गया है।

 

    मधेपुरा थानान्तर्गत शिवा प्रदूषण जांच केन्द्र से मशीन तथा उपकरणों की चोरी ने पुलिस का सरदर्द बढ़ा रखा था। इस सिलसिले में कुमार आशीष के निर्देश पर ही खगडि़या जिला के बेलदौर थानान्तर्गत माली गांव के अजय कुमार सिंह तथा मधेपुरा जिला के गौरीपुर स्थित रीता देवी के घर छापामारी कर चोरी हुई सामान बरामद कर लिया गया है। इस सिलसिले पुलिस की चमक और धमक बढ़ी है।  

 

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मधेपुरा थानाध्यक्ष के द्वारा विशेष अभियान के तहत साढ़े पांच लीटर अबैध शराब बरामद कर खोपैती गांव के रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल रमेश मधेपुरा जेल में दिन गुजार रहा है। इसके अलावा एसपी साहब के ही निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग किया गया। बगैर हेलमेट, उचित कागजात तथा अनुज्ञप्ति के वाहन चालकों से पचास हजार सात सौ रूपये जुर्माना वसूला गया है।

 

    आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव को भयमुक्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1119 असमाजिक तत्वों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा- 107 के अन्तर्गत कार्रवाई की गयी है। जबकि धारा- 116 की उप धारा 03 के अन्तर्गत 629 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इस सिलसिले में मधेपुरा जिले में असमाजिक तत्वों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर 48 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर 13 लोगों को जेल भेज दिया गया है। ग्यारह अभियुक्तों के खिलाफ वारंट भी निष्पादित किया गया है।

 

    इस बीच मुरलीगंज पुलिस ने जाली नोट के चक्र से एक अपराधी को नोट सहित पकड़ने में  सफलता पायी है। इस सिलसिते में डूमरिया गांव के रमन कुमार को पांच सौ के आठ नोट के साथ पुलिस गिरफ्तार कर ली है। 

 

    पुलिस की इस सक्रियता और अभियान से आमजन का जहां आत्मबल बढ़ा है वहीं पुलिस की चमक में भी इजाफा हुआ है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के नेतृत्व में जिला पुलिस दीयारा अभियान चलायेगी। इसके अन्तर्गत आलमनगर और चैासा में ब्यापक तैयारी चल रही है। 

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...