Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चौसा में 20 किलो एक सौ ग्राम गांजा के साथ छः कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ प्रखंड मुख्यालय के लौआलगान बाबा विशु राउत पचरासी मंदिर के समीप गांजा का कारोबार कर रहे 6 गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान 20 किलो एक सौ ग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही सभी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार को थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि गांजा का व्यापक पैमाने पर कारोबार कर रहे सभी कारोबारी बाबा विशु राउत मंदिर के समीप उपस्थित है मौके पर पुलिस ने शुक्रवार को रंगे हाथ छः कारोबारी को 20 किलो एक सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लौआलगान के बालेश्वर मालाकार के साथ 3 किलो गांजा, रंजीत सिंह के साथ 2 किलो 500ग्राम गांजा, विकास सिंह के साथ 3 किलो 500ग्राम गांजा, कुंदन सिंह के साथ 3 किलो गांजा,लौआलगान ख़ौपरिया के कपिल देव सिंह के साथ 4 किलो गांजा, भागलपुर जिले के नाथ नगर निवासी शिवम यादव के साथ 4 किलो एक सौ ग्राम। कुल 20 किलो एक सौ गांजा के साथ सभी कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

चौसा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी कारोबारी से पूछताछ के दौरान यह बताया गया कि वे लोग भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के कदवा पकड़ा बासा के एक कारोबारी के यहां से गांजा लाकर गाजा का कारोबार करते थे। पुलिस ने बताया कि इन कारोबारी के पीछे किसी बड़े कारोबारी का हाथ है जिससे पुलिस पकड़ने के लिए सघन छापेमारी तेज कर दी गई है .

वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि गांजा के कारोबार कर रहे कारोबारियों का धरपकड़ अभियान उनका लगातार अभियान जारी रहेगा. प्रेस वार्ता के मौके पर मुख्य रूप से थानाध्यक्ष किशोर कुमार , एएसआई मदन राम,प्रदीप कुमार,ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार,राजेश पासवान,मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...