Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कैमूर : ईद उल जुहा का त्यौहार घरों पर पर रहकर मनाए – डीएम

- Sponsored -

कैमूर से दाऊजी केशरी की रिपोर्ट/ जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि ईद उल जुहा (बकरीद) पर कोविड-19 की गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ईद उल जुहा (बकरीद)त्यौहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में रह कर त्योहार मनाने के लिए लोगों से अपील किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) व श्रावणी मेला में आयोजित सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।गृह विभाग के आदेश के आलोक में कहा कि सभी धार्मिक स्थल आम जनों के लिए बंद रहेंगे। धार्मिक प्रतिष्ठानों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाए जाएंगे।सभी प्रकार के सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक समारोह प्रतिबंधित रहेंगे।इसके आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी व थाना अध्यक्षों को अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया।लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाएं ।किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाना उसे प्रसारित प्रचारित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा ईद उल जुहा (बकरीद)त्यौहार को लेकर जिले में कुल 135 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर ,उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मोहनिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...