Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बोचहां की जीत डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा : तेजस्वी

- Sponsored -

पटना/ बिहार विधानसभा की बोचहां सीट के लिए हुए उप चुनाव के नतीजे ने राज्‍य  में राजनीति का माहौल गर्म कर दिया है। हर राजनीतिक दल इस नतीजे की अपने तरीके से व्‍याख्‍या कर रहा है। दूसरी तरफ, राज्‍य का प्रमुख विपक्षी दल राजद इस सीट पर अपनी जीत से खासा उत्‍साहित है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की नजर में बोचहां में राजद की जीत डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है। आपको बता दें कि इस महीने बिहार में राजद को यह दूसरी बार खुशी का मौका मिला है। कुछ ही दिनों पहले विधान परिषद चुनाव के बाद उच्‍च सदन में भी राजद की शक्‍त‍ि बढ़ी है। अब विधानसभा में भी राजद का एक विधायक बढ़ गया।

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने अवसरवादी एनडीए ठगबंधन में शामिल चार दलों के अहंकार को अकेले परास्त किया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इसे तेजस्वी का नेतृत्व और सरकार के खिलाफ जनविद्रोह का प्रतीक बताते हैैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजद कार्यालय में उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, तनवीर हसन, चितरंजन गगन, एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी एवं लवली आनंद के साथ मीडिया से बात करते हुए जगदानंद ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा प्रकट हुआ है। इस संदेश को समझने की जरूरत है कि प्रगतिशील सोच ओर मजबूत नेतृत्व के साथ ही बिहार आगे बढ़ेगा। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और नफरत की राजनीति त्रस्त लोगों ने राजद का साथ दिया।

श्री जगदानंद ने कहा कि भाजपा और वीआइपी ने मिलकर जितना वोट नहीं लाया, उससे ज्यादा राजद अकेले लेकर आ गया। इस हार से यह भी साफ हो गया है कि जनता ने सरकार को नकार दिया है। भाजपा की इस हार पर भीतर से खुश जरूर हो रहे होंगे। इस दौरान सौरभ कुमार, राजेश यादव, अशोक यादव, निराला यादव, धर्मेंद्र पटेल, भाई अरुण कुमार, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अंबेडकर उर्मिला ठाकुर, अरुण कुमार यादव आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...