Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

रामनवमी को लेकर चौसा में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

चौसा हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की शुरुआत

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में आज शनिवार से दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की शुरुआत की गई।साथ ही दर्जनों मोटरसाइकिल द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो दुर्गा मंदिर चौसा से निकल कर चौसा प्रखंड मुख्यालय की प्रमुख सड़को का भ्रमण कर चौसा में सम्पन्न हुई।शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अपने अपने मोटरसाइकिल पर हनुमानजी, श्रीराम जी एवं भगवा झंडा को लेकर धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो,जय मां जगदंबे की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

चौसा दुर्गा मंदिर से निकलकर चौसा बाजार के रास्ते दुर्गा मेडिकल हॉल तक फिर वहां से सीधे गांधी चौक देते हुए अभिया टोला, मनोहरपुर, सोनवर्षा,अरजपुर,बुद्धू चक, साधुटोला, चंद्रसूरी टोला, भटगामा,लौआलगान,सहोरा टोला से लालजीनगर, चिरौरी, धनेशपुर फुलौत तक।फुलौत से धनेशपुर होते हुए चिरौरी से भवनपुरा बासा, पहाड़पुर बासा,घोषई, कलासन बाजार,केलाबाड़ी पेट्रोल पंप से सीधे बाजार होते हुए पुनः चौसा दुर्गा मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई।जहाँ सभी लोगों के बीच भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजक चक्रधर मेहता,गोपाल साह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष महेश कुमार मुरारी,बजरंग दल के अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह दिलीप कुमार ने बताया कि हम सभी आपस में प्रेम, भाईचारा और एकता के साथ रहें व समाज से जुडे़ रहें। किसी से भेदभाव नहीं रखें। हम सब मिलकर इस उत्सव को खास बनाते हैं और आपसी भाईचारा को सदैव कायम रखने का वचन लेते हैं।

साहित्यकार संजय कुमार सुमन, अधिवक्ता विनोद आजाद ने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए धर्म व संस्कृति का विशेष महत्व है और हमको अपने सनातन धर्म पर गर्व है। हिंदू धर्म को विश्व का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता है।विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अमरज्योति कुमार,गायत्री परिवार के संयोजक प्रमोद प्रियदर्शी, प्रह्लाद शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति व धर्म आज दुनिया के लिए एक उदाहरण है। हिंदू शब्द की उत्पत्ति भारत की प्रमुख सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता व प्रमुख नदी सिंधु तथा भारत के हिमालय के नाम से मिलकर हुई है। हमारे धर्म को सनातन और वैदिक धर्म भी कहा जाता है। हमारा हिंदू धर्म व्यक्ति के आध्यात्मिक उन्नाति पर विश्वास रखता है इसलिए यह धर्म मोक्ष दर्शन पर आधारित है। हमारा धर्म जीवन जीने की कला सिखाता है। आज पूरा विश्व हमारे धर्म व संस्कृति का पाठ पढ़ रहा है।सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, कॉमेडियन कृष्णा कुमार,सोनू कुमार भगत,देवांशु कुमार देव,श्रीकांत कुमार सुमन,मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि मां दुर्गा समस्त प्राणियों व मानव समाज का कल्याण करे तथा सभी के जीवन में यश, कीर्ति व उन्नाति प्रदान करे। शोभायात्रा में मुखिया शेखर पासवान,विजेंद्र कुमार वीरा,राणाप्रताप सिंह,सुभाष चौधरी,उपेंद्र भगत,रवि पटवारी, निर्मल अग्रवाल, संजीव कुमार, मनोज शर्मा, मुकेश कुमार साह, धीरज कुमार मेहता, अनंत साह लहेरी,मुकेश कुमार जयसवाल,शानू जयसवाल,रणजीत कुमार सिन्हा,टुनटुन मेहता,दिलीप मेहता,अमित ठाकुर समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...