सुपौल: जीवछपुर में हुई भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक

मुख्य अतिथि के रूप में जिला बुद्धि जीवी मंच के जिला अध्यक्ष श्रीमन मनोज पाठक भाग लिया

संजय कुमार भगत@छातापुर,सुपौल
छातापुर प्रखण्ड के जीवछपुर पंचायत में भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बसंत कुमार मुखिया ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बुद्धि जीवी मंच के जिला अध्यक्ष श्रीमन मनोज पाठक भाग लिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर यह बैठक आयोजित हुई है। आयोजित उक्त बैठक में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहे प्रखण्ड, पंचायत तथा वार्ड या बूथ स्तर का हो सभी पार्टी के रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बिगत विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हुई। इसमे सभी कार्यकर्ता ने अपनी सहभागिता देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य फोकस यह है कि आगामी माह में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना है। जिसमे सभी कार्यकर्ता जागरूक बनकर निश्चित रूप से शामिल होकर पार्टी संगठन में मजबूती प्रदान करने को लेकर शामिल होंगे। इसके साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी विचार विमर्श किया गया। मौके पर मंडल महामंत्री आशीष कांत झा, राकेश भगत, ब्रह्म देव साह, हरे राम मंडल, राम देव मुखिया, अरुण मुखिया, प्रमोद राम आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता थे।