चौसा एवं आलमनगर में जदयू के संगठन को धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

मधेपुरा/जिले के चौसा में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जदयू के संगठन को धारदार बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तम रॉय के दरवाजे पर कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के शुरुआत में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद को माला पहना कर स्वागत किया गया।
बैठक में जुटे नेताओं ने संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की तथा इसको और भी मजबूत करने का निर्णय लिया। बैठक में शामिल नेताओं ने एक सुर से चौसा में पार्टी के संगठन को पहले से भी एकजुट और मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने विपक्ष के दुष्प्रचार का जोरदार और तार्किक तरीके से प्रतिवाद करने को कहा,ताकि लोगों को वास्तविक बातों की जानकारी हो सके। संगठन में पार्टी से जुड़े पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर भी नेताओं ने जोड़ दिया।


प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं। सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। सूबे की सरकार ने सड़क और नाली-गली से लेकर पेयजल, सिंचाई और बिजली तक विकास के तमाम मोर्चों पर दिन-रात काम किया है। युवा नेता अबुसालेह सिद्दीकी ने कहा कि गांव-पंचायत के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। ग्राम स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से बड़ी भूमिका सौंपी जा रही है। जाति-धर्म का भेद किए बगैर पार्टी कार्यकर्ता लोगों के सुख दुख में शामिल हों और संगठन की नीतियों से जनता को जोड़ें।
बैठक में कुंदन कुमार बंटी, मनोज सिंह कुशवाहा, सदानंद मेहता,ज्ञानचन्द्र रॉय, सुंदेश्वरी यादव,जीवन कुमार ज्योति, विनोद रॉय, गोपाल यादव,गोपाल मंडल, मकसूद आलम,कौशल्या देवी,निसार आलम, रामनरेश मंडल, बनारसी मंडल,जागेश्वर मेहता, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आलमनगर,मधेपुरा संवाददाता के अनुसार प्रखंड के आलमनगर पूर्वी पंचायत स्थित जदयू नेता अवधेश यादव के दरवाजे पर जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन जदयू आलमनगर पूर्वी अध्यक्ष राजकुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

सम्मेलन के दौरान आलमनगर पूर्वी जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह ने उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू सिर्फ पार्टी ही नहीं हमारा परिवार हमें गर्व है कि हम जदयू परिवार के सदस्य हैं।उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है वही उन्होंने बताया कि पंचायत ही नहीं वार्ड स्तर पर जदयू संगठन मजबूत है।जरूरत है इस मजबूती को कायम रखने की इसके लिए। कम से कम 3 महीना पर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक एवं क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को निजात दिलाने के लिए कमेटी का गठन किया जाए ताकि क्षेत्र के वैसे आम लोग जो प्रखंड थाना अंचल में काम करने के लिए दर दर की ठोकर खा रहा हो उसे कमेटी के माध्यम से तत्काल सहायता पहुंचाया जा सके।वही उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं को व्यवस्था को लेकर विधानसभा के नेता को इन सभी समस्याओं से रूबरू कराने की बात प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं से कहीं। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विपिन शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय ,जदयू नेता मणि मंडल, पृथ्वी मंडल, चंद्रशेखर ठाकुर, अनिल सिंह, अशोक साह, सहित कई जदयू कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार जरूरतमंदों को मदद एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को मदद पहुंचाने के लिए जागरूक किया।