आरसीपी सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर फारबिसगंज जदयू में हर्ष

फारबिसगंज/जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने पर फारबिसगंज जनता दल यू परिवार में खुशी की लहर है।

जदयू नगर अध्यक्ष गुड्डू अली ने कहा आरसीपी सर मिलनसार व्यक्ति हैं। वह पार्टी के संगठन को मजबूत करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदेश से लेकर केंद्र तक पार्टी को मजबूत मिलेगी। नगर उपाध्यक्ष गोपाल राय ने बिहार से अपने सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई दी। नगर सचिव कासिम आलम ने मिठाई खिलाकर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया। कार्यक्रम में उपस्थित अजय शाह, गोलू धनकार,लखन सनी, सियाराम पासवान, राकेश पांडे, नौशाद आलम, राहुल शर्मा, शिवजी पासवान एवं बबलू शर्मा उपस्थित थे।