तूफ़ान से बर्बाद हुए फसल हेतु किसानों को मिले मुआवजा : प्रभात

अररिया/ शुक्रवार की रात तूफान और भारी बारिश के कारण जिले की विभिन्न प्रखंडों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे तक तेज आंधी एवं तूफ़ान के कारण खेतों में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी। इस तूफ़ान से ग्रामीण इलाकों में कई घर एवं पेड़ गिर गए। क्षति के कारण किसानों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बन गयी है। तूफान प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा देने की मांग पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव ने किया है।

इसे भी पढ़िए : सहरसा में ड्रोन से राखी जा रही है नजर 

बीती रात आए तूफान ने किसानों की समस्या को और गंभीर कर दिया है। गेहूं की फसल की बर्बादी से किसी तरह से उबरने की कोशिश में लगे किसानों को मक्के का सहारा था। तूफान से मक्का, गेहूं एवं आम को काफी नुकसान हुआ है। मक्के की हजारों एकड़ में लगी फसल आंधी के कारण खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई। तूफान का असर प्रखंड के लगभग सभी जगहों पर देखने को मिल रहा है। गांवों में टीन एवं फूस के उजड़े घर, दुकानों के बिखरे टीन एवं सड़कों पर गिरे पेड़ तूफान की तांडव को बयां कर रहा था .

इसे भी पढ़िए : पुलिस और पत्रकार ने पेश किया मिसाल 

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अड़राहा, परवाहा, सैफगंज, हरिपुर, शंकरपुर, टेढ़ी मुसहरी, मझुआ, मटियारी, मिर्जापुर, पिपरा, पोठिया, रमई, रामपुर, त्रिसकुंड आदि पंचायतों में बीते रात्रि आए भीषण आंधी से किसानों के मुंह से निवाला छीन लिया। हजारों एकड़ जमीन में लगे मक्का की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। चक्रवात ने किसानों की रही सही उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।

इसे भी पढ़िए : जमीन विवाद में चला तीर – धनुष 

पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव , जिला अध्यक्ष लालू कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मो फैयाज, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार यादव, बिकाश बिपलव, मंजेश कुमार यादव सहित पंचायतों के मुखिया ने भी जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फारबिसगंज प्रखंड के बदहाल हुए किसानों के क्षतिग्रस्त फसलों की जांच कर उचित मुआवजे देने की मांग की है।