गम्हरिया में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ राहत शेड में आज रविवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महा अभियान अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय खरीफ महा अभियान में मौजूद किसानों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिक मिथिलेश राय के द्वारा किसानों को जीरो टिलेज विधि से धान रोपाई के बारे में विस्तार से बताया गया । किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के लिए भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिक शशि प्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा भी किसानों को खरीफ महा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं कम लागत से अधिक पैदावार करने के कई टिप्स दिए गए ।प्रखंड स्तरीय खरीफ महा अभियान में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार, वैज्ञानिक मिथिलेश राय, वैज्ञानिक शशि प्रकाश विश्वकर्मा, आत्मा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,कृषि समन्वयक अमित कुमार, कृषि समन्वयक विकास कुमार सिंह, किसान सलाहकार अमलेश कुमार, उदय कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार, मंजू देवी, मणिकांत कुमार,मोहम्मद चदरिया, मनोज कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।