छातापुर में विधि विधान पूर्वक हुई बलभद्र की भगवान की पूजा

मंत्रोच्चार के साथ भगवान बलभद्र जी की पूजन संपन्न

संजय कुमार भगत
कोसी टाइम्स@छातापुर,सुपौल।
व्याहुत समाज द्वारा आज प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मत सत्संग मन्दिर परिसर में भगवान श्री बलभद्र जी की छाया चित्र लगाकर कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। श्री कृष्ण के बड़े भाई व्याहुत कुल देवता भगवान बलभद्र के जयंती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ भगवान बलभद्र जी की पूजन संपन्न कराया। पूजन एवं आरती के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। लाक डाउन के कारण इस बार सादगी के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए और मास्क की उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए पूजा पाठ किया गया। व्याहुत समाज के लोगों के द्वारा आयोजित इस पूजन समारोह में महिला पुरुष व बच्चे उत्साह के साथ भग लिए। मौके पर समाज के लोगों ने बताया कि हर साल यह पुजनोत्सव भव्य रूप से किया जाता रहा है। लेकिन इस बार कोरो ना को लेकर सादगी के साथ पूजन किया गया है। लोगों ने बताया कि भालभद्र भगवान हल के माध्यम से पूरे संसार को अन्य देकर समाज का पालन पोषण करते है। आज की पूजनोत्सव कार्य पंडित कुला झा के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमे पूजा पर भोगा नंद राजा बैठे। मौके पर समाज के पंकज भगत, अरविंद भगत, उपेन्द्र प्रसाद भगत, संजय कुमार भगत, राजेन्द्र भगत, उपेन्द्र भगत, राज कुमार भगत आदि थे।