जब भागलपुर के आकाश सिंह ने अभिनेत्री नोरा फतेही से कहा मैं आपसे प्‍यार करता हूं…

दिल्ली/ कलर्स चैनल के रियल्टी शो हुनरबाज : आकाश सिंह टॉप नाइन में पहुंच गए हैं। भागलपुर, बिहार के रहने वाले हैं। जमसी गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र हैं। पिछले दिनों कलर्स चैनल के रियल्टी शो हुनरबाज में आकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन को देखकर नोरा फतेही काफी खुश हुईं। वे मंच पर काफी समय तक उनके पास दिखीं। ढेरों बातें की। उनकी प्रतिमा को सराहा। साथ ही नेहा फतेही ने आकाश सिंह को गले लगा दिया। नोरा ने कहा कि आकाश तुम और करीब आओ, मेरे आंख में देखो। फ‍िर नोरा ने आकाश को बोलने को कहा-आज आप बहुत खूबसूरत लग रही हो। आज तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो नोरा। WOW. फ‍िर कहा-नोरा मैं आपसे प्‍यार करता हूं।

यह दृश्‍य देख अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को काफी गुस्‍सा आ रहा था। परिणीति ने कहा कि एक माह पूर्व आकाश कितना शरीफ लड़का था। वह काफी बिगड़ गया है। इस पर मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अगर इतनी खूबसूरत कोई लड़की तो कोई भी पिघल जाएगा यार। परिणीति चोपड़ा और आकाश सिंह काफी हंस रहे थे। होस्‍ट हर्ष लिम्बाचिया ने आकाश से पूछा कि नोरा को इतने करीब से देखकर कैसा लग रहा है। आकाश को शर्माते हुए कहा कि आज तो मजा आ गया। इधर, परिणीति चोपड़ा ने आकाश का नाम काफी गुस्‍से में लिया। इस बात पर नोरा ने आकाश को गले लगा लिया। परिणीति को यह दृश्‍य देखा नहीं जा रहा था। इसके बाद परिणीति गुस्‍से में बोली-नोरा तुम वापस आओ। इसके बाद आकाश को हाथ पकड़े नेरा मंच पर लगे कुर्सी पर आ बैठी। खैर यह तो एपिसोड का दृश्‍य है।

आकाश सिंह काफी मेहनत कर रहे हैं। वे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अभ्‍यास के दौरान कई जगह उन्‍हें चोट लगी है। इसके बावजूद हुनरबाज के मंच पर उन्‍होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। होस्‍ट भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ-साथ मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फिल्म निदेशक करण जौहर, नेरा फेतेही ने उनकी खुलकर प्रशंसा की। ये लम्‍हा कहां था मेरा गीत पर उन्‍होंने एक से बढ़कर करतब दिखाए। भागलपुर के लाल आकाश से ख्‍याति काफी बढ़ती जा रही है। क्‍या बात है, क्‍या बात है, क्‍या बात है।

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैंने कभी आजतक लाइव स्‍टेज पर ऐसा प्रदर्शन नहीं देखा है। उन्‍होंने कहा मैं जब भी तुमको देखती हूं आकाश तुम कभी मुझे उदास नहीं करते हो। आपके अपने हुनर को हमेशा नए तरह से पेश किया। तुम बहुत ही खास इंसान हो। इसके बाद परिणीति ने आकाश को फ्लाइंग किस किया।