समस्तीपुर : महिला की गोली मारकर ह-त्या

प्रियांशु कुमार/समस्तीपुर,बिहार/ समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी रेलवे लाइन के समीप शनिवार की दोपहर एक महिला की गोली मारकर ह-त्या कर दी गई जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जब ग्रामीणों ने महिला की शव को देखा तब लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।वहीं सूचना पाते हैं थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दिया।

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वही समाचार प्रेषण तक महिला के शव की पहचान नहीं की जा सकी ,महिला की शव की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि महिला की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है।घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि घटना से पहले महिला को एक बाइक पर दो लड़के के साथ जाते देखा गया जिसके बाद फायरिंग की आवाज हुई इसके पश्चात जब लोगों ने महिला के पास पहुंचा तो देखा कि महिला मर चुकी थी, वही बाइक सवार दोनो लड़के फरार थे।