मधेपुरा:बाइक सवार दो तस्कर को प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स 21 बोतल के साथ कुमारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

मो० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

कुमारखंड थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी नहर के समीप गुप्त सूचना पर कुमारखंड थाना अध्यक्ष सियावर मंडल ने पुलिस टीम के साथ बाइक सवार दो तस्कर को प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स 21 बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी नहर पुल के समीप थाना अध्यक्ष सियावर मंडल पुलिस फोर्स के साथ खड़े थे उसी दौरान केवटगामा की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। जब बाइक को पुलिस रोकने को कहा तो बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे पुलिस बल के जवान ने दोनों युवक को धरदबोचा जब दोनों की तलाशी लिया गया तो दोनों के साथ से 21 बोतल प्रतिबंधित कसिरप के साथ दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर कुमारखंड पंचायत वार्ड नंबर 11 निवासी संजीव कुमार जबकि दूसरा तस्कर सौरभ कुमार कुमार खंड का निवासी बता रहे हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया दोनो गिरफ्तार युवक को जेल भेज ने की तैयारी की जा रही है।