मधेपुरा: चौसा में एक दिवसीय अंतरराज्यीय महिला फुटबॉल मैच आयोजित,झारखंड दो गोल से विजयी

??प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा आज के दौर में लड़कियां एवं महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही ??थानाध्यक्ष रविश रंजन ने कहा कि खेल सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन है

कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा

जनता उच्च विद्यालय चौसा खेल मैदान पर सोमवार को एक दिवसीय अंतरराज्यीय महिला फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन आजाद स्पोर्टिंग कल्ब चौसा के तत्वधान में खेला गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी एवं थानाध्यक्ष रविश रंजन ने संयुक्त रूप से किया।फुटबॉल मैच बिहार बनाम झारखंड के बीच खेला गया ।बिहार की ओर से खगड़िया और झारखंड की ओर से दुमका की टीम ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें झारखंड दुमका टीम ने बिहार के खगड़िया टीम को दो शून्य से पराजित किया।
मैच की शुरुआत अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचिय प्राप्त कर किया गया।
मौके पर उद्घाटनकर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां एवं महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस सुदूर ग्रामीण एरिया में इस तरह के खेल का आयोजन करना अपने आप में काबिले तारीफ है। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है।उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों को सच्चे खिलाड़ी भावना में खेल खेलने की सलाह दी।


उद्घाटनकर्ता थानाध्यक्ष रविश रंजन ने कहा कि खेल सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन है। फुटबॉल खेल खेलने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें प्रोत्साहन और प्रेरित करने की। उन्होंने कहा कि खेल खेलना टीम की भावना को प्रोत्साहित करती है और रणनीतिक सोच, विश्लेशणात्मक सोच, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य की स्थापना और जोखिम लेने को विकसित करती है। एक योग्य और स्वस्थ व्यक्ति एक समान स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की ओर जाता है।

मौके पर पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, सतेंद्र नारायण मेहता, मों रफीक आलम, मों इरफान आलम, राजेश पासवान, छविनाथ पासवान,मुखिया प्रतिनिधि सचिन पटवे उर्फ बंटी, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शाहजहां, आफताब आलम, मनोज राणा,सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र यादव,भूपेंद्र पासवान,उपमुखिया अमित ठाकुर,डॉ राजेश रंजन, पूर्व मुखिया श्रवण पासवान, यासिर हमीद,मुन्ना माहिर,मनसूर नदाफ,निरंजन कुमार यादव,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संतोष पासवान,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

झारखण्ड की टीम ने किया दो गोल

मध्यांतर के पूर्व किसी भी टीम के खिलाड़ियों के द्वारा एक भी गोल नहीं करपाया जिससे खेल काफी रोमांचकजनक हो गया।वही मध्यांतर के बाद झारखंड की टीम दुमका की खिलाड़ी कोमल महतो ने बिहार टीम के खगड़िया की ओर लगातार दो गोल दाग कर अपनी स्थिति मजबूत बनाई। वही खेल के समाप्ति तक खगड़िया के टीम ने एक भी गोल नहीं कर पाई। लिहाजा झारखण्ड की टीम ने बिहार की टीम को 2-0 से हरा कर विजयी रहे। विजेता एवं उप विजेता टीम को बीडीओ रीना कुमारी व थानाध्यक्ष रवीश कुमार रंजन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मैच का रेफरी असफाक आलम व मिथून कुमार और मैच का आंखों देखा हाल श्रवण कुमार पासवान, यासिर हमीद व मनसूर नदाफ ने की।