मधेपुरा:गम्हरिया में विद्युत स्पर्शघात से एक व्यक्ति की मौत ,परिवार में मचा कोहराम

राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा

गम्हरिया थाना क्षेत्र के भागवत चौक स्थित वार्ड नंबर दो में विद्युत स्पर्श घात से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने बताया कि मनोज कुमार भगत अपने घर में बिजली के तार को कटा देख कर तार को जोड़ रहा था। उसी क्रम में मनोज को बिजली का करंट लग गया।जिससे वह जोर जोर से चिल्लाने लगा तो आवाज सुनकर पत्नी माला देवी और आस पास के लोगों ने घर जाकर देखा तब तक मनोज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मनोज को तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना को सुनकर आसपास के लोगों में भी मातम छा गया। पत्नी माला देवी के विलाप को देखकर लोगों का दिल दहल जा रहा था।

बताया गया कि मनोज को दो बेटा और एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा 10 वर्षीय हन्नी,सन्नी और बेटी सुहानी विलाप कर बोल रहा था कि पापा आप हम सभी को छोडकर कहाँ चले गए।हमलोगों का भरण पोषण कौन करेगा।हमलोग पापा किसको कहेंगे और वच्चे बेसुध हो जा रहा था। वही लोगों ने बताया कि मनोज अपने और वच्चों के भरण-पोषण करने के लिए बाहर में काम करता था। जहां लाकडाउन लग जाने के कारण वे अपने घर आ गया था।बताया जा रहा है कि मनोज एक अच्छे विचार के व्यक्ति थे।