मधेपुरा:चौसा पुलिस ने छापामारी कर मारपीट एवं गोलाबारी के दो आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@मधेपुरा

मधेपुरा पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के तहत चौसा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर वर्षों से फेरारी मारपीट एवं गोलीबारी के आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।                         बताया जाता है कि बीती रात्रि प्रभारी थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार, धीरेंद्र कुमार ठाकुर,ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार, राजेश पासवान,गवास्कर कुमार एवं अन्य पुलिस बलों द्वारा चौसा प्रखंड के साधु टोला में छापामारी कर वर्षों से फरारी 55 वर्षीय मारपीट के आरोपी कालेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर भटगामा के गरैया टोला में छापामारी कर मारपीट एवं गोलीबारी के आरोपी 25 वर्षीय ललटू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी को चौसा पुलिस ने आज पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि कालेश्वर मंडल और ललटू यादव वर्षों से फरारी था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। कालेश्वर मंडल पर 2017 में चौसा थाना कांड संख्या 15 एवं 2019 में लल्लू यादव पर चौसा थाना कांड संख्या 286 दर्ज किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।