कटिहार: देर रात घर से उठा प्रेमिका के साथ किया दुष्कर्म

कटिहार/ जिले के कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को मनचलों ने नवमी की एक छात्रा को घर से उठा लिया और नदी किनारे ले जाकर 8 लड़कों ने उसके साथ ढाई घंटे तक छेड़खानी की और इसमें एक प्रेमी ने आक्रोश में दुष्कर्म भी किया।


आरोपितों ने उसके साथ काफी हैवानियत की, जिसमें छात्रा जख्मी हो गई। घटना से सहमी छात्रा 12 घंटे तक सदमे में रही और उसके बाद मां के साथ आपबीती बताई और मां को लेकर कदवा पुलिस के पास पहुंची। कदवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपित को दबोच लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता ने दर्ज मामले में कहा कि रात में वह अपने दो भाइयों के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। मां दूसरे कमरे में सोई थी उसके पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं। रात में 11:00 बजे किसी ने आवाज दी बाहर आने पर उसने देखा कि सुमन कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह एवं मुन्नू सिंह बाहर खड़ा था। इसी बीच लाइट बंद कर प्रेमी सुमन ने उसके मुंह पर गमछा ठूसा इसके बाद सबों ने मिलकर उसे 200 मीटर दूर कमला नदी के किनारे ले गए। वहां ऑटो में पहले से उसी गांव के चार अन्य लड़के मौजूद थे। यहां सभी ने उसके साथ छेड़खानी और हैवानियत कर उसे घायल कर दिया।

इसके बाद तथा कथित प्रेमी सुमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते-जाते आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह किसी प्रकार 2:00 बजे रात में घर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि स्कूल के रास्ते में भी सुमन उसके साथ छेड़खानी करता था। लोक-लाज की वजह से उसका परिवार इस मामले में चुप था। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मुख्य आरोपित सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।