Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा: घोषई में शिवधुनी तथा बड़की बढ़ौना में हुआ अंतरजिला दंगल प्रतियोगिता

घोषई में शिवधुनी का उद्घाटन सेवानिवृत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ब्रजकिशोर पासवान और बड़की बढ़ौना में दंगल कुश्ती का उद्घाटन चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन के द्वारा फीता काटकर किया गया।

- Sponsored -

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुआ दो दिवसीय मेले का आयोजन

विज्ञापन

विज्ञापन

चौसा,मधेपुरा प्रतिनिधि 

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा। विभिन्न पंचायतों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक, भजन कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। घोषई के नर्मदेश्वर शिव मंदिर में 24 घंटे का शिवधुनी का आयोजन किया गया। वहीं बड़की बढ़ौना में अंतरजिला भव्य कुश्ती का आयोजन मेला कमेटी के द्वारा किया गया। घोषई में शिवधुनी का उद्घाटन सेवा निवृत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ब्रजकिशोर पासवान ने किया वहीं बड़की बढ़ौना में दंगल कुश्ती का उद्घाटन चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन के द्वारा फीता काटकर किया गया।
कुश्ती दंगल उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चौसा थानाध्यक्ष ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में इस तरह का आयोजन अब विलुप्त सा होता जा रहा है। उन्होंने इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि खेल को हर वक्त खेल की भावना से ही खेलें। कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, समाजसेवी पप्पू शर्मा, कुन्दन घोषईवाला, पूर्व मुखिया रामानंद शर्मा, दीपनारायण ऋषिदेव, प्रकाश शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, घुटर शर्मा, नरेश शर्मा, परमानंद शर्मा, सकलदेव शर्मा आदि मौजूद थे। मंच का संचालन अजय खुशबू ने किया। मेला को सफल बनाने में संजय शर्मा, मंटू शर्मा, दिलीप शर्मा, विपिन शर्मा, शंकर शर्मा, राजकिशोर भगत, मिट्ठू भगत, अक्कल मंडल, अनंत शर्मा, मुनीलाल ऋषिदेव आदि भुमिका सराहनीय रही। दंगल में फुलौत, रहुआ रामपुर, नवगछिया बासा, झंडापुर, खरीक, खगड़िया, कुरसेला, सहरसा आदि के पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजेता पहलवान को मेला कमिटी द्वारा सोमवार को शील्ड देकर पुरस्कृत किया जायेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...