Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा :चौसा में होली की धूम,रंगों में जमकर घुली खुशियां,होली को लेकर पुलिस प्रशासन दिखी चुस्त दुरूस्त

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा 

प्रेम और भाईचारे एवं रंगों का त्योहार होली चौसा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने परंपरागत तरीके से मनाया। इस अवसर पर बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरूष, युवक-युवतियां सभी होली के रंग में रंगे दिखे। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सुबह होते ही लोगों का होली का नशा चढ़ने लगा। सुबह होते ही घर की औरतें जहां पुआ-पकवान बनाने में जुट गई वहीं बच्चे एवं युवाओं की टोली हाथों में रंग-पिचकारी लेकर होली खेलने में जुट गए। यहां हिंदू-मुस्लिम एक साथ होली की खुशियां मनाते देखे गए।लोग जाति-धर्म भूलाकर एक-दूसरे के घर जाकर पुआ-पकवान का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों ने पुआ-पकवान और दहीवाड़ा खिलाकर अतिथियों का स्वागत किया। दिनभर युवाओं की टोलियां मस्ती में घुमती नजर आई. होली को लेकर पुलिस प्रशासन भी चुस्त दुरूस्त नजर आ रहे थे। चौसा थाना अध्यक्ष रवीश रंजन मॉनिटरिंग करते नजर आए।इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस तत्पर रही। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात दिखे।शाम होते ही चैतार गाने वाली मंडली के सदस्यों ने ढोल एवं मृदंग की ताल से समस्त ग्रामीणों को होली के रंग में रंग दिया।दोपहर बाद हर छोटे अपने से बड़ों के चरणों में अबीर डाल आशीर्वाद लिया। लोगों ने एक-दूसरे से गला मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।


चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने आमलोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है। ‘वसंत के आगमन का प्रतीक यह पर्व सभी के लिए आशा, प्रसन्नता और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है।घोषई मुखिया सुनील यादव,अरजपुर पश्चिमी मुखिया सरिता सुमन,चौसा पूर्वी मुखिया कुमारी माला,मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन कुमार मंडल, सचिन कुमार बंटी,मो शाहजहां, विनोद कुमार यादव,पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद,श्रवण कुमार पासवान,जिला परिषद प्रत्याशी निभा कुमारी,पूर्व उप प्रमुख विनोद सिंह,युवा समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,मनोज राणा, मुनव्वर आलम, मुनव्वर हुसैन,अशोक कुमार, फुलौत मुखिया पंकज कुमार मेहता, बबलू ऋषिदेव, जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता आदि ने आमलोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...