Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा:चौसा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती समारोह आयोजित

डॉ अम्बेडकर साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर की गई चर्चा

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा ,मधेपुरा 

चौसा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।वक्ताओं ने डॉ अम्बेडकर साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कन्या मध्य विद्यालय चौसा में प्रधानाध्यापक विजय पासवान, लालजी साह उत्क्रमित उच्च विद्यालय लौआलगान में प्रधानाध्यापक प्रमोद पासवान, संकुल मध्य विद्यालय बसैठा में प्रधानाध्यापक भैरवानंद योगी, आदर्श संकुल मध्य विद्यालय चौसा में सचिंदर पासवान, आदर्श संकुल मध्य विद्यालय फुलौत में प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल पासवान, प्राथमिक विद्यालय खोखन टोला में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विचार मंच चौसा में अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई है ।वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से हमें सीखना चाहिए। बाबा साहेब दलित समाज के ही नहीं बल्कि सर्व समाज के मसीहा हैं। हमें बाबा साहब की तीन प्रमुख शिक्षाएं- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को ग्रहण करना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान ,युवा समाजसेवी मनोज कुमार पासवान, राज किशोर पासवान,ललन कुमार पट्वे, नवीन पासवान, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विजय पासवान, समन्वयक विजय कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश प्रसाद साह,परमेंद्र कुमार, याहिया सिद्धकी, भालचंद्र मंडल, सत्य प्रकाश, रीना कुमारी,संजय कुमार सुमन, विभा कुमारी, विंदुला कुमारी, राजीव नंदन, पुरुषोत्तम कुमार फुलौत पूर्वी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में जनप्रतिनिधियों ने भारत रतन एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई यहां जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

जिला परिषद सदस्य अनिकेत कुमार मेहता ने कहा कि बाबा साहेब जिन्होंने संविधान को लिखकर हर वर्ग के व्यक्ति को उनके मानवाधिकार की रक्षा किये है। उन्ही के बताए मार्ग पर आज हमसभी को चलना है। जिसके लिए हम सब संकल्पबद्ध हैं।मुखिया बबलू ऋषिदेव ने कहा कि उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। सरपंच वाशुदेव साह ने बताया कि 14 अप्रैल को उनकी जयंती जिसे हम सभी वर्गों के लोग एवं जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर बाबा की जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाते हैं।

इस मौके पर श्यामदेव पासवान, रामस्वरूप मेहता, प्रमोद मेहता, संजीव कुशवाहा, अरुण राम, तनुकलाल यादव, सुभाष राम, अर्जुन यादव, रुदल शर्मा, बीरो महंत, सोनू मलिक, राजकुमार यादव, कमलकिशोर साह, शंकर शाह आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...