Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

‘लिट्टी चोखा’ खेसारी-काजल की आखिरी फ़िल्म, होली पर होगी रिलीज

- Sponsored -

लिट्टी चोखा नहीं, ये फ़िल्म है खेसारी – काजल की आखिरी फ़िल्म, होली पर होगी रिली
खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के बीच चल रही तनातनी के बीच ये कहा जा रहा था कि कि ‘लिट्टी चोखा’ दोनों की अंतिम फ़िल्म होगी। इस बात को हवा तब और मिल गयी, जब लिट्टी चोखा के पोस्टर लांच से काजल ने खुद को दूर रखा और पोस्टर खेसारीलाल यादव के हाथों जारी हुआ।

 

लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इन दोनों की अंतिम फ़िल्म ‘सईयां अरब गईले ना’ होने वाली है, जो इस होली पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इसी फिल्म के शूट के दरम्यान दोनों के रिश्तों में खटास आयी थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

फ़िल्म ‘सईयां अरब गईले ना’ में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी और शुभी शर्मा नज़र आने वाली हैं। टनाटन टॉकीज के साथ अभय सिन्हा और इज माई ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी ‘सईयां अरब गईले ना’ एक लव ट्रायंगल है, जिसको लेकर फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मुवाला और अपर्णा शाह को बेहद उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि इस होली रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसे निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने बखूबी कैमरे में कैद करवाया है। यह इस होली दर्शकों के लिए उपहार है। इसलिए हम अपील करते हैं कि फ़िल्म को जरूर देखें।

वहीं, प्रेमांशु सिंह ने बताया कि हमने एक जबरदस्त रोमांटिक ड्रामा बनाया है। इसे कोई भी अपने पूरे परिवार के साथ देख सकता है। इस फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है। गीत – संगीत लाजवाब है। मुझे लगता है फ़िल्म सईयां अरब गईले ना  को हर शख्स को एक बार जरुर देखना चाहिए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...