Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया:प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फिश फीड इन्डस्ट्रीज का किया गया उद्घाटन

समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा

- Sponsored -

अररिया/जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजनान्तर्गत सर्वश्री सर्वश्री देव फिश फीड इन्डस्ट्रीज, बोकन्तरी वाई न0-03, प्रखंड – सिकटी, जिला – अररिया का उदघाटन फीता काटकर उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार द्वारा किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप सरकार एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। इस इकाई में फिश फीड (मछली दाना) एवं पशु आहार का निर्माण होगा। यह योजना प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा चलाई गई है। जिसमें 10.00 लाख रूपये की राशि समूह को उपलब्ध कराई गई है। जो अवसूलनीय है, इस समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच द्वारा विशेष रुचि के तहत इस इकाई का स्थापना महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अररिया श्री अनिल कुमार मंडल के मार्गदर्शन में कराई गई है। इस उद्योग की स्थापना से जिले में मछली पालन हेतु दाना तथा पशु आहार के लिए आम लोगों को काफी सहूलियत एवं सुविधा उपलब्ध होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...