महिलाओं ने पति के लम्बे उम्र की मांगी मन्नत

रणजीत कुमार सुमन/मुरलीगंज, मधेपुरा/ शुक्रवार को मुरलीगंज प्रखण्ड में महिलाओं ने  वट सावित्री पर्व धूम धाम से मनाया.इस दौरान पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर मनाया जाने वाला पर्व वट सावित्री को पारम्परिक तरीके से मनाया गया।

सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ तथा सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पीले रंग के कच्चे धागे को लेकर श्रद्धालु महिलाएं वृक्ष में बांधती है  और इसी क्रम में चिरंजीवी महान वटवृक्ष की परिक्रमा करती है। महिलाएं वट वृक्ष से अपने पति और संतान की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। वट वृक्ष को आम, लीची मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और हाथ पंखे से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की। वहीं पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी जाती है। सुहागिन महिलाओ ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की कई बार परिक्रमा की और फल-फूल चढ़ाकर सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की।