सहरसा के होटलों में अवैध धंधे ,6 महिलाओं के साथ दो पुरुष रंगे हाथ लिए गए हिरासत में

सुभाष चन्द्र झा
कोसी टाइम्स@सहरसा
शहर में संचालित दर्जनों होटलों में से कई होटल के संचालक द्वारा महज चंद रूपए के खातिर जहां खुलेआम अवैध शराब का सेवन करने की इजाजत ही नहीं दी जाती है। बल्कि कमरे भी मुहैया करवाई जाती है। वही कुछ होटलों में महिलाओं और लड़कियों को भी जिस्मफरोशी के धंधे में मदद देते हुए धंटे पर कमरा मुहैया करवाया जाता है।

ऐसे में रविवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा की गई छापामारी में जहां स्टेशन रोड स्थित रिजेंट होटल के कमरों में रंगे हाथ जिश्मफरोसी करते दो पुरुष के साथ 6 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। वही होटल के मैनेजर एवं संचालक सहित अन्य लोग पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे हैं। गिरफ्त में लिए गए सभी आरोपियों को सदर थाना लाया गया। जहां पुलिस पूछताछ कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्थानीय बटराहा मोहल्ले के विनय ठाकुर को बिहरा थाना क्षेत्र के कहरा बिशनपुर गांव निवासी महिला रेणु देवी के साथ एवं सुपौल जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर निवासी मो इमरान को सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के समस्तीपुर टोला निवासी दिलकश परवीन को जहां रंगे हाथ जिश्मफरोसी करते हुए हिरासत में लिया गया। वहीं अन्य चार महिलाओं को भी ग्राहक के इंतजार में होटल के अन्य कमरों से हिरासत में लिया गया है। जिनमें सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौराही गांव निवासी ममता देवी ,बेगूसराय जिले के तिलरथ गांव निवासी सुनीता देवी , बेगूसराय जिले के बिशनपुर गांव निवासी पूजा देवी एवं स्थानीय सौर बाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव निवासी रिंकू देवी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। घटना की बाबत पकड़ में आए सभी महिला-पुरुषों से जहां पुलिस पूछताछ कर रही है। वही उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी प्रक्रिया भी की जा रही है।

 गिरफ्त में लिए गए विनय ठाकुर ने बताया कि वे स्टेशन पर कुछ काम से पहुंचे थे। जहां उक्त महिला ने उन्हें अपने शब्द-जाल में फंसा कर 300 रूपए नगद लिए। वही होटल के मैनेजर ने आधे घंटे तक कमरे का इस्तमाल करने के लिए किराए के रूप में 200 भी वसूले है। वही पकड़ में आए मो इमरान ने बताया कि दिलकश परवीन के साथ उनका निकाह होना तय है। वह उनसे मिलने सहरसा रविवार की सुबह पहुंचे थे। जिसके बाद सिमरी बख्तियारपुर से दिलकश परवीन भी पहुंची थी। ऐसे में दोनों एकांत में बातचीत के लिए होटल चले गए थे। जहां होटल मैनेजर ने उनसे 300 रूपए किराए लिए थे। जिसके बाद वे लोग कुछ घंटा होटल में बिता कर वापस लौट जाते। तभी पुलिस ने छापामारी कर उन दोनों को भी गिरफ्त में ले लिया है। वे लोग इस धंधे में संलिप्त नहीं है।
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि होटल पर छापामारी की गई है। 6 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लाया गया है। साथ ही दो पुरुष भी गिरफ्त में लिए गए हैं। महिलाओं के परिजनों को थाने बुलाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। होटल को सील बंद करने की प्रक्रिया करवाई जा रही है। साथ ही होटल के मालिक और मैनेजर पर को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। उन लोगों की गिरफ्तारी होगी। उन्हें जेल भेजा जाएगा।