गम्हरिया के भागवत चौक स्थित वैष्णवी माता दुर्गा भक्तों की मनोकामना करती है पुरी

राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के भागवत चौक स्थित वैष्णवी माता दुर्गा की महिमा निराली है। कहते हैं कि जो भी भक्त सच्चे दिल से मां के दरबार में आते हैं उनकी मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है। मां के दरबार में सच्चे दिल से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती है।

जानकारी के अनुसार नव अंतर्जातीय युवा संगठन पुरानी बाजार गम्हरिया द्वारा 1983 से ही माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई थी। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाशंकर भगत बताते हैं कि 1983 में स्थानीय निवासी अरुण भगत, अशोक भगत ,स्वर्गीय रामचंद्र भगत ,मनोज भगत , स्वर्गीय राघवेंद्र गुप्ता, स्वर्गीय मोहम्मद उस्मान सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में यहां मां वैष्णवी दुर्गा की स्थापना की गई थी। तब से आज तक विजयादशमी के मौके पर मां की विशाल प्रतिमा स्थापित कर भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता रहा है।

नव अंतर जाति युवा संगठन पुरानी बाजार गम्हरिया के पूर्व सचिव अरविंद कुमार प्रभाकर बताते हैं कि मां के दरबार में स्थापना काल से ही बलि नहीं दी जाती है। उन्होंने बताया कि यहां भक्तों की मुरादे पूरी होने पर मिठाई आदि चढ़ाने की परंपरा है। कुछ भक्तों की मुरादे पूरी होने पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सह नव अंतर्जातीय युवा संगठन पुरानी बाजार गम्हरिया के अध्यक्ष मनोहर भगत, ब्रह्मदेव भगत, विनोद कुमार नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि गम्हरिया में कई वर्षों से मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त ही मां की प्रतिमा निर्माण करवाते हैं यहां प्रतिमा निर्माण कराने वालों की लंबी कतार लगी रहती है।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पुजारी मनोज कुमार भगत बताते हैं सप्तमी के दिन से ही यहां भक्तों की सैलाब उमड़ पड़ती है। दुकानें सजने लगती है। उन्होंने बताया कि इस बार भी माता के मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। संगठन के सचिव संबोध कुमार ने बताया कि नवमी एवं दशमी को यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि नव अंतर्जातीय युवा संगठन पुरानी बाजार गम्हरिया के अगुवाई में इस बार दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। मेला को भव्य रूप देने में धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद मुन्ना, राजा कुमार ,इल्लू कुमार, रोशन भगत ,नरेंद्र कुमार साह, उप कोषाध्यक्ष उदय कुमार भगत, मनिंद्र कुमार उर्फ मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता लगे हुए हैं।