हैदराबाद की घटना के विरोध में त्रिवेणीगंज में युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

 

सतीश कुमार आलोक
त्रिवेणीगंज(सुपौल)

हैदराबाद की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम त्रिवेणीगंज में युवाओं की टोली ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च चिलोनी पुल से निकलकर बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। युवाओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने और कठोर कानून बनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश में नारियों की पूजा की जाती रही है। नारी के सम्मान में महाभारत और रामायण हुआ है। जिसे अब दोहराने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि जबतक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तबतक देश में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वहीं आक्रोश मार्च में हाथ मे स्लोगन लिए सेकड़ो युवक बलात्कारियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। मौके पर
करनी सेना जिलाध्यक्ष रामा सिंह, छात्र राजद जिलाध्यक्ष प्रवेश प्रवीण, संतोष सियोटा, अभिषेक यादव, नीतीश यादव,त्रिलोक कुमार, नीतीश आनंद, बिट्टू सिंह,कुणाल सिंह,छोटे सरकार, रोहन कुमार सहित दर्जनों के संख्या में युवा मौजूद थे।