बाइक की ठोकर से घायल हुए व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/ गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव वार्ड नंबर 10 में शनिवार की शाम को बाइक की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय नागेश्वर यादव सुपौल सिहेश्वर पथ को पार कर अपने घर जा रहा था कि गम्हरिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक कार को ओवरटेक के क्रम में नागेश्वर यादव को ठोकर मार दिया।ठोकर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद घायल को परिजनो और स्थानीय लोगों की मदद से गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उन्हें मधेपुरा रेफर कर दिया। वहाँ प्रथामिक उपचार कर दरभंगा रेफर कर दिया।

रविवार की सुबह में दरभंगा जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी नागेश्वर यादव के रूप में की गई।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह में घंटो तक सुपौल सिंघेश्वर मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों एवं ग्रामीण शंकर यादव, महेश्वरी यादव, सनोज यादव, रामदेव यादव, कपिलदेव यादव, बब्लु यादव, राणा कुमार, कुदन यादव, मुलायम कुमार, रामबिलाश यादव सहित कई लोगों ने कहा कि यहाँ पर बार बार घटना होते रहती हैं। इससे पहले एक वृद्ध महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। जिससे वृद्ध महिला की मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय और सीओ बुच्ची कुमारी व प्रमुख शशि कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया गया। प्रखंड प्रमुख शशि कुमार ने परिजनो को उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया।