जीविका दीदी द्वारा बनाया गया अब तक 17 हजार से आधिक मास्क,कम कीमत के कारण बाजार में बढ़ी मांग

किरण कुमारी /उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जीविका दीदी मास्क बनाने के कार्य में जुटी हुई हैं।जिसमें जीविका दीदी द्वारा अधिकतर डबल लेयर का मास्क बनाया जा रहा हैं।मुनासिब कीमत होने के कारण जीविका दीदी के बनाये मास्क का मांग भी है।

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेश अंशुमन ने बताया कि अबतक जीविका दीदी द्वारा 17 हजार से अधिक मास्क बना कर पंचायत से लेकर अन्य कार्यालय में भेजी गई है।उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत के सभी परिवार को चार मास्क दिया जाना है। ऐसे में बाजार में मास्क की कमी तथा उपलब्ध मास्क की कीमत अधिक होने के कारण लोग खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में जीविका समूह द्वारा सभी को सस्ते दाम पर मास्क उपलब्ध करने के लिए डबल लेयर का मास्क बनाया जा रहा है।

बताया मास्क बनाने वाली ग्रामीण महिला को रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही जीविका दीदी के रोजगार को भी प्रोत्साहित कर रहा है।वहीं कार्यालय सहायक मो अब्बुकर,क्षेत्रिय समन्वयक पारस कुमार,सामुदायिक समन्वयक प्रीति कुमारी,ज्योती कुमारी,मास्टर वुक कीपर अभय कुमार,पृथ्वी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष चंदा देवी,सचिव कंचन देवी सहित जीविका के अन्य सदस्य भी इस कार्य में अपनी मत्वपूर्ण सहभागिता दे रहे हैं।