सिंहेश्वर : राजद की साइकिल रैली में सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने लिया भाग

शुशांत कुमार /सिंहेश्वर,मधेपुरा/ प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर साइकिल रैली निकाली गई. रैली को प्रखंड मुख्यालय सहित पंचायतों में भी निकाली गई.

बताया गया कि पार्टी के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिंहेश्वर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय एवं सभी पंचायतों में साइकिल जुलूस निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नारा लगाया गया जिसमें डीजल ,पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाओ, जुमलेबाजी बंद करो, निकम्मी सरकार नहीं चलेगी, इत्यादि लगाया गया. जुलूस में प्रखंड के जनतागन एवं प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, प्रखंड प्रधान महासचिव नवीन ठाकुर, प्रखंड महासचिव विवेकानंद यादव उर्फ बबलू जी, सिकंदर ऋषिदेव राजद नेता, प्रखंड महासचिव विभा सिंह, प्रखंड सचिव आचार्य उदय नाथ ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर गुप्ता प्रखंड युवा अध्यक्ष डॉ जे पी राय, चंद्र दास चौपाल राजद नेता, पंचायत अध्यक्ष इटहरी मदन कुमार, गौरीपुर गोपाल साह, लालपुर सरोपट्टी अरुण कुमार यादव, विवेका यादव, सरवन कुमार यादव, पप्पू सिंह राजद नेता, छोटे लाल दास समिति, धनेश्वर पंडित शिवनंदन दास, नंद किशोर रजक, रोहित पंडित, आचार्य मोहन शास्त्री, विवेक कुमार ठाकुर, पंकज कुमार महतो, बबलू सिंह आदि सम्मिलित हुए.