चौसा में सड़क दुर्घटना,पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा

थाना क्षेत्र के चौसा फुलौत मुख्य मार्ग पर चिरौरी मोर के समीप गुरुवार की संध्या ऑटो एवं स्कॉर्पियो के भिड़ंत में पति पत्नी समेत तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया ।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो  निवासी नवलकिशोर मेहता के पुत्र जयप्रकाश मेहता झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं वे अपने परिवार के साथ घर से रांची वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी। घटना में पत्नी आभा देवी व पुत्र युवराज कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भागने में सफल रहे। जबकि स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनो घायल को चौसा अस्पताल लाया गया।जहाँ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार एवं डॉ राजेश रंजन ने प्राथमिक चिकित्सा किया । हालांकि खबर लिखे जाने तक जयप्रकाश मेहता, उनकी पत्नी आभा देवीकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।