अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

👉🏻सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट तथा मास्क पहनने की अपील की

चौसा, मधेपुरा/ अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर चौसा पुलिस ने चौसा थाना चौक,भटगामा, खलीफा टोला के पास वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट तथा मास्क पहनने की अपील की गई। वहीं अपराध नियंत्रण एवं क्राइम को ध्यान में रखकर चार पहिए एवं दो पहिया वाहन की सघनता से जांच किया गया।

अभियान में बिना हेलमेट के चल रहे लोगो को पुलिस कर्मी फटकार भी लगाते नजर आए। इस दौरान दो पहिया से लेकर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन में रखे बैग सहित अन्य सामग्री की भी जांच की गई। सवारी वाहनों में भी यात्रियों द्वारा रखे गए बैग आदि की भी तलाशी ली गई। जिसमें आपत्तिजनक सामान, शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई।

वाहन जांच अभियान में सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार, हवलदार राजदेव राम,महिला पुलिस बल कुमारी रीता मौर्या,भाग्यश्री,कमांडों बल रवि कुमार मौजूद थे। चौसा थाना अध्यक्ष रवीश रंजन ने कहा कि थाना क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को देखते हुए वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान हेलमेट, वाहन के कागजात, ड्राइविग लाइसेंस की जांच करने के साथ ही हथियार की टोह में वाहन पर सवार लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।