नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजीव कुमार/गम्हरिया मधेपुरा/ गम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में गम्हरिया पुलिस ने देर रात थाना क्षेत्र के जोगबनी निवासी सागर कुमार और घैलाढ थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव निवासी सौरभ कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना कांड संख्या 136/19 है जो 1 वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़की जो स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी कि रास्ते में थाना क्षेत्र के जोगबनी निवासी सागर कुमार और घैलाढ थाना क्षेत्र के निवासी सौरभ कुमार ने रोककर छेड़छाड़ किया जिसके बाद लड़की के परिजनों ने केस दर्ज कराया था जिसमें यह दोनों आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात इन दोनों के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार लिया गया।