शिक्षिका ने लिखा कविता, कहा लॉलीपॉप नही अपना हक़ और सम्मान चाहिए

17 फरवरी से नियोजित शिक्षकों ने प्रदेश भर में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल का घोषणा कर दिया।ऐसे में बिहार के किशनगंज में तैनात एक शिक्षिका निधि चौधरी ने अपने रचना के माध्यम से सरकार पर हमला बोला है।आइए पढ़िए उनकी रचना……

 

अपना हक़ और सम्मान चाहिए

हमको सम्पूर्ण वेतनमान चाहिए,
अपना अधिकार और, सम्मान चाहिए।

अब सरकार पर ज़रा भी नहीं भरोसा,
न लॉलीपॉप न हमें,कोई फरमान चाहिए।

अब मत बरसाओ चिल्लर हमपर,
समान कार्य का, समान भुगतान चाहिए।

चपरासी का भी वेतन हमसे,कहींअधिक,
हमको भी अपना उचित, स्थान चाहिए।

तुम डंडे मारो, हम पर तुम बरसाओ गोली,
हमको भी अब, अपना आसमान चाहिए।

हमारे गोद मे प्रलय और निर्माण सुन लो,
नेता न हमको अब कोई, बेईमान चाहिए।

बहुत करवा ली हमसे बंधुआ मजदूरी तूने,
हँसती होली, मुस्कुराता रमज़ान चाहिए।

ऐतिहासिक यह हड़ताल बनेगा सुन लो,
हर शिक्षक के मुख से यह आव्हान चाहिए।

शिक्षक साथी संगठित और एक बनें,
अब हमको क्रांतिकारी अभियान चाहिए।

कहती “निधि” सुन लो बिहार के हुक्मरानों,
अब मसले का एक समाधान चाहिए।

हमको सम्पूर्ण वेतनमान चाहिए।
हमको सम्पूर्ण वेतनमान चाहिए।

 

 

 

निधि चौधरी

शिक्षिका,किशनगंज