फुलौत ओपी अध्यक्ष बने चौसा के थाना अध्यक्ष, अवर निरीक्षक रविकांत कुमार बने फुलौत ओपी अध्यक्ष

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा
फुलौत ओपी अध्यक्ष रवि रंजन को चौसा का थाना अध्यक्ष बनाया गया जबकि फुलौत थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रविकांत कुमार को फुलौत ओपी अध्यक्ष बनाया गया है।

चौसा थानाध्यक्ष रविश रंजन

मालूम हो कि हाल ही में पुलिस अधीक्षक के एस्कार्ट जिप्सी से शराब बरामदगी मामले में एसपी योगेंद्र कुमार के अनुशंसा पर डीआईजी सुरेश चौधरी के द्वारा चौसा थाना अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने फुलौत ओपी अध्यक्ष रविश रंजन को चौसा थाने का थाना अध्यक्ष बनाया है।दोनों अधिकारियों ने पदस्थापित कार्यालय में अपना अपना योगदान ले लिया है।

नव पदस्थापित चौसा थाना अध्यक्ष रविश रंजन ने कहा कि हमारा पहली प्राथमिकता होगी चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो। लॉ एंड ऑर्डर कायम रहे। क्राइम कंट्रोल की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही अपराधियों और शराब कारोबारियों पर नकेल कसी जाएगी।

फुलौत ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार

नव पदस्थापित फुलौत ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि फुलौत ओपी क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रखा जाएगा। अपराधियों, उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाई जाएगी। क्षेत्र में हर परिस्थिति में लॉ एंड ऑर्डर कायम रखा जाएगा। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के साथ प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगी।