कार्यकर्ता के पराक्रम के बल पर ही केंद्र एबं देश के विभिन्न राज्य में भाजपा एबं एनडीए की सरकार-पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार

बूथ अध्यक्ष के घर पर नाम प्लेट लगाने का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मिथलेश राय के अध्यक्षता में संम्पन्न

मिथिलेश कुमार

कोसी टाइम्स@पिपरा,सुपौल

पिपरा प्रखंड के रामनगर स्थित भाजपा के बूथ अध्यक्ष के घर पर नाम प्लेट लगाने का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मिथलेश राय के अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद सह भाजपा नेता विश्वमोहन कुमार ने बूथ अध्यक्ष को माला एबं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम की ताकत से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।कार्यकर्ता के पराक्रम के बल पर ही केंद्र एबं देश के विभिन्न राज्य में भाजपा एबं एनडीए की सरकार है, मैं ह्रदय से रामनगर शक्तिकेन्द्र के बूथ अध्यक्षओं का अभिनंदन करता हूँ। वही जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा किसी परिवार का पार्टी नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस मौके पर विधानसभा के विस्तारक मिथिलेश यादव विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण मंडल, महामंत्री फुलेश्वर मंडल युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौधरी, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रदीप चौधरी, भागवत मंडल एवं सभी बुथ के अध्यक्ष , महामंत्री तथा सभी सदस्य मौजूद थे।