मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट डा. शशिधर मेहता “बेस्ट सोशल साइंटिस्ट अवार्ड ” से होंगे सम्मानित

दिल्ली/ अगामी 24 अप्रैल 2022 को ग्रेब्स ऐडुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ,चैन्नई और तमिलनाडु बौद्धिक संपदा एवं संकाय एसोसिएशन ,चैन्नई के द्वारा आयोजित ” अच्छे अकादमिक अनुसंधान अभ्यास के राष्ट्रीय सम्मेलन – 2022″ के अवसर पर चिकित्सा प्रयोगशाला विज्ञान अभ्यास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रसिद्ध मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट डा.शशिधर मेहता को उनकी विशेष उपलब्धि एवं सतत् कार्य हेतु चैन्नई के प्रतिष्ठित ग्रेब्स ट्रस्ट पुरस्कार “बेस्ट सोशल साइंटिस्ट अवार्ड – 2022 ” से नम्मा वेडु बसन्ता भवन, चैन्नई के सभागार में अगामी 24 अप्रैल 2022 को सम्मानित किया जायेगा।

डा.मेहता सम्प्रति दिल्ली विश्वविद्यालय के वल्लभ भाई पटेल चैस्ट इंस्टीट्यूट ,दिल्ली में कार्यरत हैं।इसके पूर्व श्री मेहता को जूनियर साइंटिस्ट पुरस्कार-2013 एवं 2015 ,डा.आम्बेडकर फैलोशिप राष्ट्रीय पुरस्कार, पृथ्वी मित्र अवार्ड, समाज गौरव सम्मान, बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड, बिहार गौरव सम्मान, भारत गौरव पुरस्कार ,राष्ट्रीय मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड ,तिलका माँझी राष्ट्रीय सम्मान ,डा.आम्बेडकर नेशनल डिगनीटी अवार्ड ,छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड ,नारायण सामाजिक पुरस्कार आदि मिल चुका है।