दूसरी बार फिर से अररिया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी मधु देवी

दिवाकर पासवान/फारबिसगंज,अररिया/. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के आदेशानुसार मधु देवी को पुनः दूसरी बार अररिया महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।उन्होंने अपने निज आवास अपने महिला कमिटी के साथ प्रेस कांफ़्रेस जारी कर यह बात की जानकारी दी।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि भाजपा देश में महिलाओं के दुख-दर्द को समझते हुए महिला कल्याण का काम कर रही है।पूरे देश मे आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह कोरोना वायरस में पूरे भारतवासियों के जनता के साथ पूरे एकता के साथ इस महामारी में पूरे देश की रक्षा में लगे हुए है जिसमे कारण आज सभी देशों से अच्छा भारत के नागरिक को इस महामारी से बचा के रखे हुए है।

उन्होंने कहा की मुझे संगठन ने पुनः इस पद के लायक समझा इसके लिए मैं पूरे जिला महिला शक्ति की तरफ से महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा सहित पूरे प्रदेश के पदाधिकारी एवं अररिया भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष सुराना जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने भाजपा की लोकप्रियता को दर्शाती हुए कहा कि आने वाले दिनों में फिर बिहार में भाजपा की गठबन्धन की सरकार बनेगी।उन्होंने जारी करते हुए हुए अपनी मेला मोर्चा कमिटी का भी गठन किया।

इस मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, बीजेपी नेत्री शिवानी सिंह, निलिमा साह,नप की मुख्य चंदा जयसवाल आदि ने बधाई दी है।