मधेपुरा : कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने पर बिहारीगंज में दुकान को किया गया सील

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@बिहारीगंज,मधेपुरा 

बिहारीगंज के शास्त्री चौक स्थित गुड्डू पान भंडार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं अंचलाधिकारी नागेश मेहता ने सील कर दिया।
ज्ञात हो कि जिले में तेजी से कोरोना वायरस फैला रहा है। आए दिन बड़ी संख्या में लोग करोना पॉजिटिव हो रहे हैं।ऐसे में प्रशासन द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आमलोगों से गाईड लाईन पालन करने की अपील कर रहे हैं।कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए। प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि गुरुवार को मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त दूकानदार बिना मास्क के हीं दुकान चला रहा था। इस कारण दूकान को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह से दुकान चलाते हुए,जो भी दुकानदार पकड़े जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद एएसआई राम दयाल सिंह ,कमांडो एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।