मधेपुरा:चौसा में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा

प्रखण्ड के राजद कार्यकर्ताओं ने राजद महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सीमा गुप्त के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह से पहले पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजद महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गाँव पितौंझिया में हुआ था।जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।वह जन नायक कहलाते हैं। सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे।

राजद प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद मार्शल ने कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़े किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जन नायक कहा जाता था, वह सदा गरीबों के हक़ के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं।

राजद नेता प्रो कुशेशवर् यादव ने कहा कि 1977 मे कर्पुरी ठाकुर ने बिहार के वरिष्ठतम नेता सत्येन्द्र नारायण सिन्हा से नेतापद का चुनाव जीता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री बने। समारोह मे प्रखण्ड युवा अध्यक्ष मो फारूक अली,प्रखण्ड युवा सचिव राजेश कुमार शर्मा, अमोल यादव, मो मंजूर आलम,अमित कुमार डॉन,आशीष कुमार समेत दर्जनों लोगों ने भी संबोधित किया।