मधेपुरा:लालू यादव को जमानत मिलने पर चौसा में महागठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजद के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष प्रो खालिद ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को न्यायपालिका पर भरोसा रखते हैं

कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट से शनिवार को जमानत मिलने पर राजद के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष प्रो खालिद सहित महागठबंधन कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

लालू प्रसाद यादव

राजद अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष प्रो खालिद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को जेल से बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। न्यायपालिका पर लालू प्रसाद यादव को भरोसा था और हम सभी कार्यकर्ताओं को न्यायपालिका पर भरोसा रखते हैं।जो न्यायपालिका ने सही निर्णय लेते हुए लालू यादव को जमानत देकर लोगों की भावना और आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि श्री यादव को बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में को जागृति के साथ साथ पार्टी में मजबूती प्रदान होगी। लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर राजद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी हर्ष व्यक्त करने वाले। राजद नेत्री सीमा गुप्ता, प्रखंड प्रमुख शंभू प्रसाद यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद फारूक अली, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार ,शंभू प्रसाद सिंह, विनोद पाटिल,गजेन्द्र यादव,अरशद आलम ,गुलाम नबी ,बंटी यादव ,अनमोल यादव सहित राजद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालू यादव की जमानत पर खुशी जाहिर की है।