पुलिस ने किया लूट कांड का उद्भेदन

फारबिसगंज/ अररिया/ शुक्रवार को फारबिसगंज आदर्श थाना में डीएसपी राम पुकार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी कि करीब 10 दिन पूर्व शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर इकराम से साठ हजार रूपया लूट की घटना हुई थी। जिसमें जोगबनी थाना अध्यक्ष आफताब आलम एवं फारबिसगंज थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु और दरोगा शंभू कुमार एवं नरेंद्र सिंह ने उक्त लूट कांड की जांच सम्मिलित रूप से एवं तत्परता के साथ करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सुपरवाइजर के एक सहयोगी जोगबनी निवासी सिकंदर यादव पर शक हुआ। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने दो सहयोगियों का भी नाम बताया इस दौरान संजीव के पास से लूट का ₹8500 भी बरामद हुआ। आगे पुलिस सिकंदर के बताएं दो और सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।