पत्रकार पर हमला लोकतंत्र के खिलाफ – एनजेए

पटना / रिपल्बिक भारत टीवी के प्रमुख एंकर अर्णब गोस्वामी (arnab goswami) पर कथित लोगो द्वारा किये गए हमले और कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनेको FIR और साथ ही कैमूर के भभुआ शहर में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार कौशल किशोर पाठक के साथ हुई हमले की नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने तीखी निंदा की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा की हम किसी भी पत्रकार पर हमले की निंदा करते हैं। पत्रकार पर हमला लोकतंत्र के खिलाफ है। जो लोग सहिष्णुता पर प्रवचन देते हैं वे उतने असहिष्णु कैसे हो गए। यह अलोकतांत्रिक नही तो क्या है।’ देश अभी वैश्विक महामारी कोरोना और आर्थिक मंदी से गुजर रहा है,सत्ता पक्ष और विपक्ष को देश में राजनीती करने के लिए जनहित से जुड़े अनेको मामले है लेकिन सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हमेशा टारगेट पत्रकार होते है|

राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह ने कहा कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी (arnab goswami) के ऊपर हमला न केवल एक पत्रकार के ऊपर हमला है बल्कि यह पूरी पत्रकारिता पर हमला के समान है। देश और प्रदेश की सरकारें पत्रकारों के सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठायें नही तो सच्ची पत्रकारिता करना अब मौत को दावत देने के समान है। पत्रकार यदि देश और समाज के भ्रष्ट और गलत लोगों के खिलाफ खबर लिखेंगे या चलायेंगे तो उनको धमकी दी जायेगी, उनपर हमला किया जायेगा। सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाना जरूरी है।

इसे भी पढ़िए : निजी स्कूल अप ऑनलाइन क्लास के नाम पर ले रही है फीस 

राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन ने अर्णब गोस्वामी (arnab goswami) पर हुए हमले पर घटना की कठोर निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार जो दिन रात एक करके देश और समाज की बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहता है। जो कमजोरों के न्याय के लिए हमेशा आगे रहता है, जो सच की लडाई में बडे बडे लोगों से दुश्मनी लेता है। जिसकी जान हमेशा हथेली पर रहती है। जो नि:स्वार्थ भाव से देश की समाज की सेवा करता है। जो लूटेरों और ठगों की काली करतूतों को उजागर करता है। जो पत्रकार जाडा, गर्मी बारिश की परवाह किये बिना समाचार देना अपना परम धर्म समझता है। लेकिन लोगों को पत्रकारों के इस कर्मठता और त्याग की किसी को परवाह नही और लोग पत्रकारों पर हमला करते है इसलिये कि वह उनके मन की बात नही करता है। कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।

नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने कैमूर के भभुआ शहर में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार कौशल किशोर पाठक के साथ हुई हमले की कठोर शब्दो में निंदा की और कहा की बिहार के नेकदिल डी॰जी॰पी॰ गुप्तेश्वर पांडेय दोषी अपराधी के खिलाफ कड़ी करवाई करे।

इसे भी पढ़िए : कम्युनिटी किचेन को किया बंद

संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक और दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश ठाकुर तथा डॉ. शशिधर मेहता, डॉ जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय महासचिव(कार्यालय,कार्यक्रम) कुमुद रंजन सिंह ,कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,प्रदेश संरक्षक विजय आनंद, प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा,वरिष्ठ पत्रकार संजय विजित्वर,गंगा रजक, दीपक कुमार, नरेश आनंद, राजेश ठाकुर बक्सर से रामराज सिंह ब्रिज मनी पांडे , मधेपुरा से जिला अध्यक्ष डॉक्टर सिकंदर सुमन, सिवान से अरविंद पाठक,भागलपुर से अजय कुमार और अरुण भारती,खगड़िया से विनीत कुमार सिंहा,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जमुना राम कुंदन ,हरियाणा प्रदेश संयोजक राधे श्याम शर्मा ,महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक दीपेंद्र कुमार सिंह, उत्तरप्रदेश संयोजक डॉ. टी . सी. वर्मा ,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने प्रदेश संयोजक सतीश शांडिल्य फतेहपुर, जगदीश प्रसाद जोशी चूरू, सुरेंद्र कुमार शर्मा झुंझुनूं, शंकर सेन सीकर, शंकर लाल सैनी रतननगर चूरू, रवींद्र महमिया समरजगढ़ झुंझुनूं, राधाकृष्ण शास्त्री रामगढ़ शेखावाटी सीकर, रामगोपाल जोशी बिसाऊ झुंझुनूं, कपिल पारीक फतेहपुर शेखावाटी सीकर, मांगूसिंह चूरू एवं प्रदीप सैनी दांता सीकर, असम के प्रदेश संयोजक मैयत्री शाख्या आदि देश के सभी पत्रकार इस मार्मिक घटना पर गहरी सवेंदना व्यक्त की है|